Header Ads

Haryana Board Paper Leak: हरियाणा बोर्ड 10वीं का मैथ्‍स का पेपर लीक, सोशल मीडिया पर हुआ शेयर



 Board Paper Leak: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में एक बार फिर पर्चा लीक हो गया है. 28 फरवरी को हिंदी का पेपर लीक होने के बाद अब 14 मार्च को गण...

Haryana Board 10th Exam Cheating: हरियाणा बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने के बाद पेपर लीक और नकल के मामले सामने आ रहे हैं. 28 फरवरी को मैथ्स के पेपर के साथ .10वीं के पेपर में छात्रों को नकल कराने की होड़ का वीडियो सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में स्थित एग्जाम सेंटर का बताया जा रहा है. यहां परीक्षा केंद्र के बा...

नूंह में पेपर लीक का दूसरा मामला

हरियाणा के नूंह जिले में पिछले दो दिनों में दो पेपर लीक हो चुके हैं। शुक्रवार को नूंह के पुनहाना से 10वीं का मैथ्स का पेपर एग्जाम शुरू होने के कुछ मिनटों बाद लीक हो गया। इसी तरह गुरुवार को नूंह के टपकन सेंटर से 12वीं अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था।

मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि 12वीं के पेपर लीक के मामले में जांच हो चुकी है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 10वीं के मैथ्स के पेपर लीक के मामले में अभी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

सेंटर पर चीटिंग कराते पेरेंट्स के वीडियो वायरल

पेपर लीक के अलावा हरियाणा के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स के कुछ वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कोई दीवार पर चढ़ता, कोई खिड़कियों से झांकता और कोई पर्चियां पास करता नजर आ रहा है। ये बोर्ड देने वाले स्टूडेंट्स के पेरेंट्स या अन्य लोग हैं जो बच्चों को चीटिंग कराने का प्रयास करते साफ नजर आ रहे हैं। इससे पहले पिछले साल भी इस तरह की वीडियोज काफी वायरल हुए थे।

ऐसी ही और खबरें पढ़ें...

1. सैलरी को लेकर कंपनियां तोड़ रही उम्मीदें:हाइक से खुश नहीं कर्मचारी, फ्रेशर्स नहीं जानते कितनी सैलरी मिलनी चाहिए - रिपोर्ट

No comments

Powered by Blogger.